टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में पहलवान साक्षी मलिक भी शामिल

टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में पहलवान साक्षी मलिक भी शामिल

साक्षी मलिक अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान हैं जिन्होंने देश के लिए कई मेडल जीते हैं। साक्षी मलिक ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन मेडल और एशियन चैंपियनशिप में 4 मेडल जीत चुकी हैं।

टाइम पत्रिका ने इस साल के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इसमें कई भारतीय और भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं। वार्षिक सूची में 100 प्रभावशाली लोगों को छह श्रेणियों- कलाकार, आइकन, नेता, टाइटन्स, इनोवेटर्स और पायनियर- से चुना गया है।

इस सूची में शामिल देश की मशहूर महिला पहलवान साक्षी मलिक ने ख़ासकर लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि वह पिछले कुछ महीनों से अपने संघर्ष के लिए सुर्खियों में रही हैं। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर वह बजरंग पुनिया और विनेश फोकट के साथ मिलकर संघर्ष का नेतृत्व करती रही हैं।

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न को लेकर दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और महिला पहलवानों को पीछा करने का आरोप लगाया गया था। दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा है कि आरोपी बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

इस मामले को लेकर साक्षी मलिक ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के साथ मिलकर लंबी लड़ाई लड़ी। यहाँ तक कि इसके लिए दिल्ली पुलिस ने उन्हें घसीटा। उनको अपने अवार्ड गंगा नदी में बहाने की घोषणा तक करनी पड़ी। हालाँकि बाद में उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए मना लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles