रेलवे की लापरवाही के कारण महिला की करंट लगने से मौत

रेलवे की लापरवाही के कारण महिला की करंट लगने से मौत

नई दिल्ली: रेलवे की लापरवाही के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला की जान चली गई। दरअसल, जब महिला स्टेशन जा रही थी तो बारिश के कारण पानी भर गया था। महिला ने सड़क पर भरे पानी से बचने के लिए बिजली के खंभे का सहारा लिया और उसे करंट का झटका लग गया। आसपास खड़े लोग तुरंत महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। रेलवे के साथ-साथ पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा नाम की महिला सुबह करीब 5.30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। महिला के साथ दो अन्य महिलाएं और 3 बच्चे भी थे। साक्षी को शताब्दी ट्रेन से भोपाल जाना था। रात से ही भारी बारिश हो रही थी जिसके कारण स्टेशन पर पानी भर गया था।

स्टेशन जाने के दौरान पानी से बचने के लिए महिला ने सहारे के लिए बिजली का खंभा पकड़ लिया। इसी बीच महिला को जोरदार करंट का झटका लगा और महिला गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की। लोगों ने सावधानी पूर्वक महिला को खंभे से अलग किया और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पोल पर बिजली के तार खुले हुए थे, जिसके कारण पोल में करंट आ गया। रास्ते से निकलते समय महिला खंभे से छू गई और उसे करंट का झटका लग गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रेलवे के साथ-साथ पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है कि यह किसकी लापरवाही थी। सूचना के बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *