15 अगस्त को निकालेंगे ट्रैक्टर रैली, जल्द ही लखनऊ को भी घेरेंगे: टिकैत

15 अगस्त को निकालेंगे ट्रैक्टर रैली, जल्द ही लखनऊ को भी घेरेंगे: टिकैत

पिछले करीब आठ महीने से किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ दिल्ली की बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं साथ ही किसानों की तरफ़ ये बात भी आ रही है कि वो जल्द ही उत्तेर प्रदेश की सीमा पर आंदोलन शुरू करेंगे

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और नेता राकेश टिकैत ने आज उत्तर प्रदेश में आंदोलन की शुरुआत करने की बात कही है साथ ही टिकैत ये भी कहा है कि दिल्ली की तरह लखनऊ का भी किसानों द्वारा घेराव किया जाएगा। जिस तरह दिल्ली में चारों तरफ के रास्ते सील हैं, ऐसे ही लखनऊ के भी सील होंगे।

राकेश टिकैत का कहना है कि हम पिछले आठ महीने से दिल्ली बॉर्डर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं और आगे संयुक्त मोर्चा ने फैसला किया है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पूरे प्रदेशों में जाकर किसानों के सामने अपनी रखेंगे इसको किस तरह करना है इस बारे 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसानों की बड़ी पंचायत की जाएगी।

हरियाणा में जींद के किसानों की तरफ से 15 अगस्त को ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा का समर्थन करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर रैली निकालना कोई बुरी बात नहीं है उन लोगों ने 15 अगस्त को ट्रैक्टर परेड करने का सही फैसला लिया है।

साथ ही टिकैत ने ये भी कहा है कि हम 26 जनवरी की तरह 15अगस्त को दिल्ली की सड़कों पर परेड करेंगे और इस परेड में शामिल होने के लिए किसान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, हापुड़ और अमरोहा से दिल्ली पहुचेगे ।

बता दें कि इस साल 26 जनवरी को किसानो ने ट्रैक्टर रैली निकली थी जिस वजह से दिल्ली की सड़कों पर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई थी।

ग़ौर तलब है कि इन दिनों किसान जंतर मंतर पर संसद लगा रहे हैं। हर दिन 200 किसान साइट पर आते हैं और सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक धरना देते हैं। इसके जरिए पिछले साल सितंबर में संसद में पारित 3 कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग आठ महीने से चल रहे उनके विरोध में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *