आख़िर किसानों के साथ यह अन्याय क्यों?: प्रियंका गांधी

आख़िर किसानों के साथ यह अन्याय क्यों?: प्रियंका गांधी

पूरा भारत जानता है कि पिछले लगभग 8 महीनों से किसान अपने घर से दूर अपने हक़ की मांग करते हुए सड़कों पर बैठे हैं, अपने हक़ की मांग करते हुए कड़कती ठंड, चिलचिलाती धूप और मूसलाधार बारिश का सामना कर रहे हैं।
देश जानता है कि किसानों का यह आंदोलन तीनों काले कृषि क़ानून को लेकर है, जिसको लेकर किसानों के साथ साथ कई राजनीतिक दलों ने भी आवाज़ उठाई, हद तो यह है कि विदेशी कई बड़ी हस्तियों ने भी इस मुद्दे पर आवाज़ उठाई है।
सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री ने ख़ुद जनवरी में कहा था कि किसानों की समस्या और उसके समाधान में बस एक कॉल का फ़ासला है, लेकिन 8 महीने हो गए अभी तक उस कॉल का समय नहीं आया, इसके अलावा BJP के कुछ नेताओं और मंत्रियों ने ऐसी लैंग्वेज का प्रयोग किया कि उसे दोहराते हुए भी शर्म आ रही है।

तीनों काले कृषि क़ानून को लेकर किसानों की समस्याएं अपनी जगह हैं उसके अलावा बिजली के दाम जो बढ़े वह अलग एक समस्या है इसके अलावा गन्ने के दाम पिछले 2017 से अपनी जगह रुके हुए हैं, BJP सरकार में आम नागरिकों के साथ साथ लगातार किसान भी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

किसानों के मुद्दों को लेकर पिछले कई महीनों से कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने लगातार आवाज़ उठाई है, चाहे राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी या फिर दूसरे नेता इन्होंने लगातार किसानों के मुद्दे को जनता के समक्ष रखा है।

आज फिर प्रियंका गांधी ने एक बार किसानों की कुछ समस्याओं का ज़िक्र करते हुए उनके साथ होने वाले इस रवैये को सरकार की तरफ़ से अन्याय बताया।

ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं, डीज़ल के बढ़ते दामों के बारे में कहा कि डीज़ल के दाम तो 100 से अधिक बार बढ़ चुके हैं लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से 0 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

ट्वीट के अंत में प्रियंका गांधी ने कहा कि आख़िर किसानों के साथ यह अन्याय क्यों?

 

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *