शेख हसीना भारत में बैठकर बयान क्यों दे रही हैं? ओवैसी का सवाल

शेख हसीना भारत में बैठकर बयान क्यों दे रही हैं? ओवैसी का सवाल

बांग्लादेश में लगातार बिगड़ते हालत को देखते हुए अब भारत में विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। AIMIM के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की विदेश निति पर सवाल खड़ा कर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर जुल्म हो रहा है और इस मुद्दे पर उन्होंने संसद में पहले भी आवाज उठाई थी।

असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश की हालत को देखते हुए ये बयान दिया है कि अगर हम जल्द ही बांग्लादेश में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करते है तो पाकिस्तान और चीन उस पर कब्ज़ा करना शुरू कर देंगे। साथ ही ओवैसी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया बहुत सुस्त दिखाई दे रहा है। मोदी सरकार ने भारत की विदेश निति का मजाक बना कर रख दिया है।

ओवैसी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे भारत में बैठकर बयान क्यों दे रही हैं? ओवैसी का मानना है कि शेख हसीना को अपनी सरकार को इन मुद्दों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार को यह तय करना चाहिए कि क्या वह इन बयानों को महत्व दें रही है या नहीं और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार कंट्रोल करना चाहिए।

ओवैसी ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि बांग्लादेश के नाम पर भारत में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों का बहाना बना कर भारत में मुस्लिमों को कटघरे में खड़ा किया जाए। ओवैसी ने ये स्पष्ट किया कि धर्म और राष्ट्र के नाम पर इस तरह की नफरत फैलाना न केवल गलत है बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक भी है।

popular post

अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी सेना के ड्रोन हमलों की नई लहर

अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी सेना के ड्रोन हमलों की नई लहर ईरानी सेना के जनसंपर्क

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *