उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव टले तो किससे होगा फायदा, जानिए राजनीतिक समीकरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव टले तो किससे होगा फायदा, जानिए राजनीतिक समीकरण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक अपील चर्चा का विषय बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश चुनाव को स्थगित कर देने की अपील करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में विचार विमर्श करने की अपील की थी। गुरुवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपील की थी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को अभी स्थगित कर दिया जाना चाहिए।

इस बीच खबर आ रही है कि निर्वाचन आयोग 27 दिसंबर को हेल्थ सेक्रेटरी के साथ बैठक करने जा रहा है। इस बैठक के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आयोजन को लेकर कोई फैसला हो सकता है। अटकले लगाई जा रही हैं कि शायद कुछ समय के लिए विधानसभा चुनाव को टाल दिया जाए।

अगर विधानसभा चुनाव टाले जाते हैं तो इसका लाभ किसे होगा इस बात को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो चुका है। सत्तारूढ़ दल की ओर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण, गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला के साथ-साथ गोरखपुर में खाद फैक्ट्री की शुरुआत की जा चुकी है।

भाजपा ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अन्य कई आयोजनों की तैयारी कर ली है। भाजपा सरकार चुनाव नजदीक आते ही अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए विकास परियोजनाओं का पिटारा खोले हुए है। अगर विधानसभा चुनाव कुछ समय के लिए टाले जाते हैं तो सत्ताधारी दल कुछ और योजनाओं का शिलान्यास करते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर सकता है और नई योजनाओं की घोषणा राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

लोक लुभावनी घोषणाओं के क्रम में ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि गाजियाबाद से लखनऊ के लिए एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा जो कानपुर से होते हुए गुजरेगा। भाजपा सरकार अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लंबित शिक्षक भर्ती , लेखपाल भर्ती एवं सिपाही भर्ती में भी तेजी दिखा सकती है जिसका लाभ उसे चुनाव में मिल सकता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *