नीतीश कुमार तक पहुँच रखने वाले शराब माफिया अब कर रहे हैं पुलिस का एनकाउंटर : तेजस्वी यादव

अपने समर्थकों के बीच सुशासन बाबू कहलाने वाले नीतीश कुमार के राज्य बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शराब माफिया और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिहार के सीतामढ़ी में शराब माफिया के हौंसले इतने बुलंद हैं कि दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसे लेकर अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर भी तीखा हमला बोला है।

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा, ”सीतामढ़ी में शराब तस्करों ने सब इंस्पेक्टर दिनेश राम की गोली मारकर हत्या कर दी है और एक अन्य को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपके घर में सीधी पहुंच रखने वाले शराब माफिया में इतना दुःसाहस कहां से आया कि वो अब पुलिस का ही एनकाउंटर कर रहे हैं?”

 

याद रहे कि बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को शराब माफियाओं से मुठभेड़ में बिहार पुलिस के दारोगा की मौत हो गयी। जबकि एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुआरी मदन समेत दो गांवों में बुधवार को शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस पर जमकर गोलियां बरसाईं।

गोलीबारी में दारोगा दिनेश राम और एक चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ऐसे में आननफानन उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दारोगा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, गोलीबारी में घायल हुए चौकीदार का इलाज चल रहा है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *