किसान आंदोलन खत्म होगा या नहीं आज की बैठक में होगा निर्णय

किसान आंदोलन खत्म होगा या नहीं आज की बैठक में होगा निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा की बेहद महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

किसान आंदोलन की आगे की रूप रेखा तय करने के लिए किसान संगठनों की बैठक जारी है। कई किसान नेता इस बैठक में भाग लेने के लिए बैठक स्थल पर पहुँच चुके है। इस संबंध में बात करते हुए बहरतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम आज की बैठक में किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

टिकैत ने कहा कि सरकार बात करती है तो हमे क्या बाते करना है इस बारे में विचार करना है। राकेश टिकैत ने कल भी खट्टर सरकार और हरियाणा के अधिकारियों से हुई बातचीत के बारे में भी वार्ता की।

उन्होंने कहा कि कल चंडीगढ़ में सीएम हाउस में गुरनाम सिंह चढूनी और अन्य किसान नेताओं ने मनोहर लाल खट्टर से बातचीत की थी। इस दौरान किसानों पर दर्ज हुए मामलों को वापस लेने पर चर्चा हुई तथा साथ ही इस आंदोलन के बीच मारे गए किसानों को मुआवज़ा देने के मुद्दे पर भी बात हुई।

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों पर दर्ज हुए मामलों को वापस लेने पर सहमति जता दी है लेकिन मुआवज़े को लेकर अभी कोई सहमति नहीं बनी है। अब हम आगे की रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हमें सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। अब आगे की रणनीति को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में होगा।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि किसान नेताओं के बीच सार्थक वार्ता होगी। कहा जा रहा है कि किसान नेताओं की बैठक पर सरकार भी बारीकी से निगाह रखे हुए है। इस से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुए किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की थी। बाद में सरकार ने सदन में भी बिना किसी चर्चा के क़ानून वापस ले लिए थे।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *