हम लोग जब कार्रवाई करते हैं तो ऐसी करते हैं कि वह नजीर बन जाए: सीएम योगी

हम लोग जब कार्रवाई करते हैं तो ऐसी करते हैं कि वह नजीर बन जाए: सीएम योगी

यूपी में पेपर लीक केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पेपर लीक (Paper Leak) में शामिल लोगों से कहा है कि ऐसे लोग अब घर के रहेंगे ने घाट के। शनिवार को ही उन्होंने ऐलान किया था कि पेपर लीक की वजह से परीक्षाएं निरस्त की जा रही हैं। 6 महीने के भीतर परीक्षाएं होंगी। अब पेपर लीक करने वालों को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में एक समारोह के दौरान कहा, ‘हम लोगों ने पहले दिन से संकल्प लिया था कि नियुक्ति की प्रक्रिया अगर ईमानदारी पूर्वक आगे नहीं बढ़ पा रही तो, यह युवाओं के साथ खिलवाड़ है। अपनी प्रतिभा को पलायन के लिए मजबूर करता है। यह एक राष्ट्रीय पाप है।

सीएम योगी ने कहा, ‘जो हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का दुःसाहस करेगा और सरकार ने जो कार्रवाई प्रारम्भ की है, प्रारम्भ में की थी अब फिर कार्रवाई करने जा रहे हैं। सीएम योगी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘हम लोग तकनीकी का उपयोग करते हैं, तो हम लोगों के समान ही वे तत्व भी तकनीकी का उपयोग करने लगते हैं। कभी कभी में सोचता हूं कि अगर वे लोग भी सकारात्मक सोच रखते तो संभवतः गलत काम नहीं करते।अच्छी दिशा में आगे बढ़ते।

सीएम योगी ने कहा, ‘हम खुशहाल जीवन व्यतीत करते, लेकिन अब वे न घर के रहेंगे, न घाट के रहेंगे। क्योंकि अब तो सरकार अपनी कार्रवाई कर रही है तो बहुत बड़ी कार्रवाई हम लोग ऐसे तत्वों के खिलाफ करेंगे। सीएम ने चेतावनी दी, ‘युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे तो कार्रवाई भी ऐसी होगी। क्योंकि हम लोग जब कार्रवाई करते हैं तो ऐसी करते हैं कि वह नजीर बन जाए।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *