जब देश में कोई जाति ही नहीं है तब प्रधानमंत्री ओबीसी कैसे बन गये: राहुल गांधी

जब देश में कोई जाति ही नहीं है तब प्रधानमंत्री ओबीसी कैसे बन गये: राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने एक चुनावी जनसभा में पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब अडानी की गारंटी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की गारंटी कहती है कि अडानी जी, आपको जो भी चाहिए, आपका मित्र नरेंद्र मोदी आपके हवाले कर देगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहां भी आते हैं मुझे गालियां देते हैं। यह अच्छा है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने आपको पहले ही अपना लक्ष्य बता दिया है। मेरा लक्ष्य है जितना पैसा मोदी जी, अडानी को देंगे, उतना पैसा मैं किसान, मजदूर और गरीबों को दूंगा।

उन्होंने कहा कि असली राजनीति अरबपतियों की मदद करने से नहीं होती है, असली राजनीति किसान, मजदूर, गरीब और बेरोजगारों को मदद देने से होती है और मैं ये करके दिखाऊंगा। भाजपा ने जितना पैसा जनता से लिया है, हमें उतना ही पैसा किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों की जेब में डालना है।

अगर भाजपा अडानी को एक रूपया देती है, तो यहां की जनता के खाते में एक रुपया जाना चाहिए।क्योंकि हमें पता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था इन्हीं किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों से चलती है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी की गारंटी मतलब अडानी की गारंटी है।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, देश की रक्षा में कितना पैसा जाएगा, यह फैसला यही 90 अफसर लेते हैं। जबकि इन 90 अफ़सरों में से केवल 3 अफ़सर ओबीसी वर्ग के हैं। अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है, तो इनमें सिर्फ 5 रुपए का निर्णय ये ओबीसी अफसर लेते हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए हमारी सरकार आते ही हम जाति जनगणना कराएंगे और आपका हक आपको वापस दिलाएंगे। जिस दिन मैंने जाति जनगणना की बात शुरू की, उसी दिन से पीएम मोदी ने एक नए तरीके का भाषण देना शुरू कर दिया। वे पहले कहते थे कि मैं ओबीसी हूं। अब कहते हैं- देश में कोई जाति ही नहीं है, देश में सिर्फ गरीब हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि जब देश में कोई जाति ही नहीं है तब आप ओबीसी कैसे बन गये। पीएम मोदी ओबीसी वर्ग को देश में भागीदारी नहीं देना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने किसानों की नींव मजबूत कर दी है। किसान का कर्ज माफ हो गया है और धान का सही दाम मिलता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *