प्रसाद की थाली हाथ से छूटने पर पुजारी ने सरिये से बच्चे का माथा फोड़ दिया

प्रसाद की थाली हाथ से छूटने पर पुजारी ने सरिये से बच्चे का माथा फोड़ दिया

राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ के एक मंदिर के पुजारी ने जो किया, वो हैरान करने वाला है। मंदिर में पूजा के बाद प्रसाद खाने गए एक बच्चे का सिर पुजारी ने ही फोड़ दिया। बंच्चे के सिर पर दस टांके आए हैं। बताया जा रहा है कि बच्चा दर्शन के लिए मंदिर गया था। वहां पूजा के बाद प्रसाद लेने के लिए खड़ा था। लेकिन जब पुजारी प्रसाद की थाली लेकर आए तो गलती से बच्चे का हाथ थाली से टच हो गया। बस इसके बाद पुजारी का गुस्सा सातवे आसमान पर चला गया। उसने रॉड उठाकर बच्चे के सिर पर मार दिया।

वैसे तो मंदिर में इंसान मन की शांति के लिए जाता है। जब दुनिया में चल रही परेशानियों से इंसान तक जाता है तब भगवान की शरण में जाता है। मंदिर में पंडित जी इंसान और भगवान के बीच मीडियेटर का काम करते हैं। पंडित जी भगवान की आराधना में लीन रहते हैं। साथ ही भक्तों को भी भक्ति में लीन होने में मदद करते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के राजगढ़ के एक मंदिर के पुजारी ने जो किया, वो हैरान करने वाला है।

मामला खिलचीपुर केबड़े महाराज मंदिर का है। इस मंदिर में लोग टाइफाइड का इलाज करवाने आते हैं। कहा जाता है कि यहां मन्नत मांगने से टाइफाइड ठीक हो जाता है। बच्चा भी इसी मंदिर में दर्शन के लिए आया था। पूजा के बाद बच्चा प्रसाद के लिए इंतजार कर रहा था। मंदिर में उस समय पंडित नरेंद्र शर्मा पूजा कर रहे थे। तभी बच्चे का हाथ प्रसाद की थाली से लग गया। इसपर पंडित जी भड़क गए और लोहे की रॉड से बच्चे का सिर फोड़ दिया। इससे वहां खून की धार बहने लगी।

नाबालिग के पिता ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पिता ने बताया कि पुजारी और उसके बेटे ने दौड़ा-दौड़ा कर उसके बेटे को पीटा। उसके बेटे के सिर पर दस टांके आए। पहले बच्चे को खिलचीपुर अस्पताल लाया गया था, उसके बाद उसे राजगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पुजारी और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की कार्यवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles