किसानों के सर फोड़ने के आदेश पर तालिबान और इनमें क्या अंतर है? श्रीनिवास

किसानों के सर फोड़ने के आदेश पर तालिबान और इनमें क्या अंतर है? श्रीनिवास

कल हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की बैठक का विरोध कर रहे किसानो पर पुलिस ने बहुत ही बेरहमी से लाठी भांजी जिसमे किसान बुरी तरह से घायल हो गए है कुछ किसानों का सर फुट गया है तो किसी का हाथ टूट गया गया है।

इस लाठी चार्ज के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमे ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिसकर्मियों को किसानो का सिर फोड़ने का आदेश देते दिख रहे हैं।

इस वायरल वीडियो कि हर तरफ निंदा की गई। इंडियन युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि “हरियाणा में किसानों के सर फोड़ने का आदेश देते जिला अधिकारी महोदय, तालिबान और इनमें क्या अंतर है?”

बता दें कि जब रेलवे रोड पर स्थित होटल प्रेम प्लाजा में पंचायत व स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार की अहम बैठक हो रही थी और बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल थे। वहीँ पर किसान इसी बैठक का शांतिपूर्ण तरिके से विरोध कर रहे थे साथ ही किसानों ने बसताडा टोल प्लाजा पर हाईवे को जाम किया हुआ था।

जिस पर पुलिस ने किसानों को उनकी जगह से हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कईं किसान ज़ख़्मी हो गए। किसानों के खिलाफ हुई इस कार्यवाही का कई लोग विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसानों से माफ़ी मांगने को कहा है.

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *