‘किसानों से माफी मांगें हरियाणा के CM’,SDM को भी करें तुरंत बर्खास्त: मेघालय गवर्नर

‘किसानों से माफी मांगें हरियाणा के CM’,SDM को भी करें तुरंत बर्खास्त: मेघालय गवर्नर

कल हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठी चार्ज कराने के मामले में मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसानों से माफ़ी मांगने को कहा है.

NDTV से बात करते हुए मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा है कि किसानों पर लाठी चार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम को फौरन बर्खास्त कर दिया जाना. बता दें कि पश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखने वाले सत्यपाल मलिक इससे पहले भी किसानों के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं.

ग़ौर तलब है कि गवर्नर ने कहा कि किसानों पर बर्बर हमला करवाने वाला एसडीएम इस देश में नौकरी के लायक नहीं है. उन्होंने इस बात पर भी दुख जताते हुए कहा कि पिछले साल से अब तक 600 किसानों की मौत हुई लेकिन सरकार की तरफ से किसी ने किसानों के परिवार वालों से सांत्वना का एक शब्द भी कहा. उन्होंने कहा, “मैं एक किसान का बेटा हूं. उनका मर्म जानता हूं.”

गवर्नर ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जानबूझकर किसानों पर लाठी चलवा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार ने किसानों पर बल प्रयोग नहीं किया. उन्होंने कहा, “किसान आंदोलन को देखते हुए मैंने शीर्ष नेतृत्व से बोला था कि किसानों पर बल प्रयोग न करें.”

सत्यपाल मलिक ने अपने ही सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि मुझे गवर्नर पद से मोहब्बत नहीं है मैं जो बोलता हूँ दिल से बोलता हूँ क्योंकि मुझे किसानों के बीच जाना है उन्होंने ने कहा कि किसानों पर लाठी चार्ज का एसडीएम द्वारा आदेश खट्टर साहब के इशारे पर है मैं अपने लोगों के लिए बोलता हूँ और बोलता रहूंगा

बता दें कि कल हरियाणा में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान किसान प्रदर्शन कर रहे थे जिन पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी जिसमे कुछ किसान बुरी तरह घायल हो गए है

popular post

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *