पश्चिम बंगाल को मिला था पेगासस खरीदने का प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल को मिला था पेगासस खरीदने का प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। इस्राईल के कुख्यात स्पाइवेयर पेगासस का उल्लेख करते हुए ममता बनर्जी ने बड़ा खुलासा किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भी पेगासस खरीदने का प्रस्ताव मिला था लेकिन हमने यह पेशकश ठुकरा दी थी। पेगासस स्पाइवेयर मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा फोन टैप किया जा रहा है। ममता ने कहा कि हमें भी स्पाइवेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन हमने इसे ठुकरा दिया था।

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर हम कुछ भी बात करते हैं तो उन्हें पता चल जाएगा क्योंकि मेरा फोन टैप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले हमें भी पेगासस खरीदने का ऑफर किया गया था लेकिन हमने इसे स्वीकार नहीं किया। हम किसी की निजता में दखल देने या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने में विश्वास नहीं करते, लेकिन भाजपा शासित राज्यों ने पेगासस को खरीद लिया था।

ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को टक्कर देने के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे के गठन के प्रयास में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश केंद्र में सत्ताधारी पार्टी से लड़ने की तैयारी कर रहा है। ममता बनर्जी ने राजनीतिक हिंसा के आरोपों को विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाह बताते हुए राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की।

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के दो पार्षदों की हत्या हुई है। ममता बनर्जी ने इन हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव और राजनीतिक जुड़ाव को ध्यान में रखे, कार्यवाही की जाएगी।

केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं का केंद्र सरकार द्वारा गलत इस्तेमाल किए जाने पर ममता बनर्जी जमकर आलोचना की। ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने देश के 4 राज्यों में जीत हासिल की है लेकिन आगामी राष्ट्रपति चुनाव में आसानी से जीत दर्ज नहीं कर पाएगी क्योंकि पूरे देश में उसके पास कुल विधायकों की संख्या का आधा भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को बड़ी बातें नहीं करनी चाहिए क्योंकि विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी समाजवादी पार्टी जैसे दल पिछली बार की तुलना में अधिक मजबूत हैं। भाजपा के पास देश के कुल विधायकों में से आधे भी नहीं हैं। विपक्षी दलों के पास देश भर में कहीं अधिक विधायक हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *