नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bangal) में विधानसभा चुनाव में सिर्फ़ कुछ ही दिन बचे हैं इस सारी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपना दम लगा रही हैं सभी पार्टियां जोर-शोर से रैलियां और जनसभाएं कर रही हैं.
भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) खड़गपुर में रैली करने पहुंचे हैं. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस सहित लेफ्ट और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी वहां 70 सालों की बर्बादी को मिटाने आई है.
PM मोदी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाहरी पार्टी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी, बंगाल की पार्टी है, उन्होंने कहा कि ‘जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे. इसलिए अगर यहाँ सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है बीजेपी. बीजेपी के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है.’
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि ‘सेवा का अवसर देकर देखिए, हम कैसे ‘ओशोल पॉरिबॉरतोन’ लाकर दिखाते हैं. आपके जीवन की एक-एक दिक्कतों को दूर करने के लिए हम सभी दिन रात मेहनत करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं. अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था. लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए. आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया. आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया.’
PM ने जनता से बीजेपी की जिताकर डबल इंजन की सरकार लाने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘जिन जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं, वहां केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सेवा में लगी हुई हैं. हम सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं.
हम सिर्फ बंगाल में कमल ही नहीं खिलाना चाहते, बल्कि बंगाल के लोगों का भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं।
दिल्ली की ताकत और बंगाल की ताकत वाले दोनों इंजन जब एक दिशा में लगेंगे, तब जाकर बंगाल बर्बादी से बाहर निकलेगा। pic.twitter.com/2tyXmzUmiK
— Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2021


popular post
यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना
यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना यूरोपीय परिषद के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा