हम न तो किसी को काटेंगे और न काटने देंगे: उद्धव ठाकरे

 हम न तो किसी को काटेंगे और न काटने देंगे: उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र की राजनीति में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा ‘बटेंगे तो कटेंगे’ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बीजेपी ने इसे अपनी चुनावी मुहिम का हिस्सा बनाते हुए महाराष्ट्र में प्रचार का अहम नारा बनाया है। हाल ही में नागपुर में आयोजित एक रैली में योगी आदित्यनाथ ने इस नारे को दोहराया, जिससे महाविकास अघाड़ी और एनसीपी के नेताओं में असंतोष की लहर दौड़ गई। बीजेपी की सहयोगी पार्टी एनसीपी के प्रमुख, अजित पवार ने इस नारे को आपत्तिजनक करार देते हुए इस पर अपनी असहमति जाहिर की है।

महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी में शामिल नेता और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। ठाकरे ने कहा, “एक तरफ योगी आदित्यनाथ ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा लगाते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही सहयोगी अजित पवार इस नारे का विरोध कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि महायुति के अंदर ही गहरे मतभेद हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हमें योगी आदित्यनाथ से एकता का पाठ सीखने की जरूरत नहीं है।”

उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र में किसी भी तरह की नफरत की राजनीति को जगह नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम न तो किसी को काटेंगे और न काटने देंगे।” साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “हम महाराष्ट्र को लूटने भी नहीं देंगे।” उनका यह बयान दर्शाता है कि महाविकास अघाड़ी का मकसद राज्य में शांति और समरसता बनाए रखना है।

‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जवाब में कांग्रेस का ‘जोड़ेगे और जीतेंगे’ का नारा
बीजेपी द्वारा दिए गए नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जवाब में कांग्रेस ने ‘जोड़ेगे और जीतेंगे’ का नारा दिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन पहले नागपुर आए थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ देश का माहौल खराब करना चाहती है। वह लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर वोट हासिल करना चाहती है, लेकिन अब हम इसका जवाब ‘जोड़ेगे और जीतेंगे’ से देना चाहते हैं।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के इस नारे को, जो दरअसल उत्तर प्रदेश के हिंदुओं को धर्म के आधार पर एकजुट करने के लिए दिया गया था, महाराष्ट्र में बीजेपी के कई बड़े नेता अपनी पार्टी की टैगलाइन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी का हिंदू-मुस्लिम कार्ड ज़्यादा काम नहीं कर पाया और उसे महाराष्ट्र में हार का सामना करना पड़ा। अब बीजेपी नेता सीधे सांप्रदायिक बयान देने से बच रहे हैं, लेकिन ओबीसी और मराठा समाज को ‘हिंदू’ के आधार पर एकजुट करने के लिए यह नारा दिया जा रहा है कि ‘बटेंगे तो कटेंगे।’

popular post

Jantar Mantar Protest: लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में नहीं लिया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

Jantar Mantar Protest: लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में नहीं लिया जा सकता: सुप्रीम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *