हमें दुनिया को एक परिवार की तरह देखना होगा: पीएम मोदी

हमें दुनिया को एक परिवार की तरह देखना होगा: पीएम मोदी

आज भारत में ‘पार्लियमेंट-20’ समिट यानी पी-20 का आयोजन हो रहा है। पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 13-14 अक्टूबर को हो रहा है। इसमें जी20 देशों के संसद अध्यक्ष और सभापति हिस्सा लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पी-20 देशों के नेताओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने पी20 समिट को संबोधित करते हुए इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि दुनिया के कोने में जो कुछ भी हो रहा है, उससे कोई अछूता नहीं है। हमें दुनिया को एक परिवार की तरह देखना होगा। संघर्ष किसी के हित में नहीं है। ये शांति का समय है। पीएम ने कहा कि सबको एक साथ चलना चाहिए।

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों ने भारत में हजारों लोगों की जान ली है। आज शाम में आप जिस पार्लियामेंट में जाएंगे, उस पार्लियामेंट में 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमला किया था। उस समय संसद का सत्र चल रहा था। आतंकियों की तैयारी सांसदों को बंधक बनाने की और उन्हें खत्म करने की थी। भारत ऐसी अनेकों आतंकी वारदातों से निपटते हुए आज यहां पहुंचा है।

पीएम ने कहा कि अब दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है। आतंकवाद चाहे कहीं भी हो, किसी भी कारण से होता है, किसी भी रूप में हो लेकिन वह मानवता के विरुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमें आतंकवाद को लेकर सख्ती बरतने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद का एक वैश्विक पक्ष और है, जिसकी तरफ मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। अभी तक आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई है, यह बहुत दुखद है। आज भी यूनाइटेड नेशन में इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन कांबेटिंग टेररिज्म कंसेंसस का इंतजार किया जा रहा है।

popular post

आईआरजीसी के एयरोस्पेस कमांडर का देश की जनता से संबोधन:

आईआरजीसी के एयरोस्पेस कमांडर का देश की जनता से संबोधन: अगर अब से दुश्मन कोई

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *