हमने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा बनाई: अमित शाह

हमने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा बनाई: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के कार्यों की जमकर सराहना की।

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस में दम है तो वह भी 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार की तारीफ में उन्होंने कहा कि हमने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा बनाई है।

अमित शाह ने रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ ही बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों को जमकर सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के बेहद मेहनती मुख्यमंत्री हैं। वह हमेशा से ही प्रदेश की बेहतरी और विकास के लिए काम करते रहे हैं।

पूर्व की कांग्रेस सरकार को कोसने के साथ ही उन्होंने कहा कि शिवराज ने अपनी मेहनत से प्रदेश में विकास को रेस बीमार राज्य से बाहर निकाला। उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकास वाला राज्य बनाया।

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने 2004 से 2014 तक 10 वर्षों में मध्य प्रदेश को केवल 1 लाख 98 हजार करोड़ रुपये दिए। वहीं, मोदी सरकार ने केवल 9 वर्षों में मध्य प्रदेश को 8 लाख 33 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई पहल को रोक दिया। कांग्रेस ने हमारी गरीब कल्याण पहल को पंगु बना दिया’।

गृहमंत्री ने राज्यों में सत्तासीन भाजपा सरकारों का पक्ष लेते हुए कहा कि जहां भी हमारी सरकार है, हम जवाबदेही लेते हैं। यही वजह है कि हम 20 सालों का हिसाब दे रहे हैं। यह भी कम बात नहीं कि सोशल मीडिया पर कमल नाथ सरकार को ‘करप्शन नाथ’ कहा जाने लगा।

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में गरीब कल्याणा महा अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें 1.36 करोड़ लोगों को प्रदेश के ब्रांड के तौर पर पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles