हमें मुआवजा नहीं चाहिए, हत्‍यारों को जिंदा जलाया जाए

हमें मुआवजा नहीं चाहिए, हत्‍यारों को जिंदा जलाया जाए

हरियाणा में दो मुस्लिम युवकों को जिंदा जलाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने जुनैद और नासिर की बोलेरो को टक्कर मारकर पकड़ा था। इसके बाद अधमरी हालत में उन्हें बजरंग दल के मोनू मानेसर और उनके साथियों को सौंप दिया। इन्होंने गोतस्करी के शक में दोनों को बोलेरो समेत जिंदा जला दिया। भिवानी के लोहारू गांव के नजदीक बुधवार को इनकी बॉडी मिली। मोनू पर 20 दिन में 2 हत्या और 1 हत्या के प्रयास का आरोप है।

राजस्‍थान के भरतपुर जिले के 2 युवकों की हरियाणा में जलाकर हत्‍या कर दी गई। इस घटना से आमलोग से लेकर पुलिस-प्रशासन तक स्‍तब्‍ध है। पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर जाकर हालात की जानकारी ली है, लेकिन दोनों युवकों के परिजनों का बुरा हाल है। जुनैद और नासिर को बोलेरो कार सहित आग के हवाले कर दिया गया था। इस वीभत्‍स घटना में दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हालांकि, पुलिस फॉरेंसिक DNA जांच के बाद ही दोनों युवकों की श‍िनाख्‍त होने की बात कही रही है. वहीं, इस घटना से जुनैद और नासिर के गांव में आक्रोश है.

दोनों की बीवियों ने कहा कि उन्‍हें मुआवजा नहीं चाहिए. वह चाहती हैं कि हत्‍यारोपियों को भी जिंदा जला दिया जाए. दूसरी तरफ, राजस्‍थान सरकार ने जुनैद और नासिर के आश्रितों को 15-15 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. वहीं, विधायक और सरकार में मंत्री जाहिदा खान ने विधायक फंड से 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने जुनैद और नासिर का अंत‍िम संस्‍कार करने से इनकार कर दिया था. इससे शासन-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए थे। अब विधायक और राजस्थान में मंत्री जाहिदा खान ने बताया कि सरकार और मृतक के परिवार के बीच समझौता हो गया है।

उन्‍होंने कहा कि समझौते के बाद मृतकों के परिवार शवों को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए तैयार हो गए हैं. नमाज के बाद उनका अंतिम संस्‍कार कर दिया जाएगा. जाहिदा ने बताया कि दोनों के परिजनों को सरकार की ओर से 1500000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। दोनों के आश्र‍ितों को विधायक कोष से भी ₹500000 दिए जाएंगे। साथ ही जाहिदा खान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जुनैद और नासिर के परिवारों को मकान भी दिया जाएगा।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *