हम चंद्रमा पर पहुंचे हमें इस पर गर्व, लेकिन हम चांद के मालिक नहीं: राशिद अल्वी
लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति रखे जाने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक निजी चैनल पर कहा कि लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति पॉइंट रखना हास्यास्पद है। पीएम मोदी को चंद्रमा की सतह का नामकरण करने का अधिकार नहीं है। पूरी दुनिया हम पर हंसेगी।
राशिद अल्वी ने कहा पीएम मोदी चांद के मालिक नहीं हैं। हम चंद्रमा पर पहुंचे, यह बहुत अच्छा है। हमें इस गर्व भी है। लेकिन हम चांद के मालिक नहीं है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ग्रीस से भारत लौटे तो सीधे बेंगलुरु पहुंचकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जिस जगह लैंडर विक्रम लैंड हुआ है, वह शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।
राशिद अल्वी से सवाल पूछा गया कि 2008 में जब चंद्रयान-1 ने चंद्रमा पर लैंडिंग की तो उस जगह को जवाहर पॉइंट रखा गया था? पीएम मोदी ने इस पॉइंट का नाम अपने नाम पर या किसी अन्य नेता के नाम पर नहीं रखा? इसके जवाब में राशिद अल्वी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। इसरो आज जो कुछ भी है, वह नेहरू की बदौलत है। 1962 में विक्रम साराभाई और पंडित नेहरू ने इसरो की स्थापना की थी। लेकिन अब पीएम मोदी जी राजनीति कर रहे हैं।
राशिद अल्वी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है। पूनावाला दोनों नाम शिव शक्ति पॉइंट और तिरंगा पॉइंट देश से जुड़े हैं। राशिद अल्वी को यह हास्यास्पद क्यों लगता है? विक्रम लैंडर का नाम भी विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। इनके नेता खुद को जनेऊधारी कहते हैं। कांग्रेस का सिद्धांत ही पहले परिवार है। ये केवल गांधी परिवार, जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा करेंगे।


popular post
लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इज़रायली ड्रोन के गिरने की घटना
लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इज़रायली ड्रोन के गिरने की घटना लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा