हम भाग्यशाली हैं जो हमें आज भी डॉ मनमोहन सिंह जी का मार्गदर्शन मिल पा रहा है: अल्का लांबा

हम भाग्यशाली हैं जो हमें आज भी डॉ मनमोहन सिंह जी का मार्गदर्शन मिल पा रहा है: अल्का लांबा

देश की ख़राब अर्थव्यवस्था पर रोज़ाना न जाने कितने ट्वीट न जाने कितनी डिबेट न जाने कितने कॉलम और न्यूज़ छपती रहती हैं, उसके बावजूद सरकार की तरफ़ से अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कोई मज़बूत क़दम उठता भी नहीं दिखाई दे रहा है।

महंगाई आसमान छू रही है, बे रोज़गारी हद से ज़्यादा बढ़ चुकी है, रुपया गिरता जा रहा है, किसानों की समस्या अभी तक हल नहीं हो सकी, लेकिन इन सब के बावजूद सरकार तो जैसे किसी चमत्कार का इन्तेज़ार कर रही है।

किसी चीज़ पर सरकार का बस नहीं दिखाई दे रहा, कुछ राज्यों में चाहे होने वाली गुंडागर्दी हो या फिर अपराध, किसी चीज़ को भी सरकार रोक नहीं पा रही है, हां अगर किसी चीज़ को रोकने की एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रखा है तो वह सच बोलने पर, सरकार के विरोध में उठने वाली आवाज़ पर।

आज दैनिक भास्कर ने डॉ मनमोहन सिंह के एक बयान को ट्वीट करते हुए लिखा कि, डॉ मनमोहन सिंह की चेतावनी: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह बोले कि देश की इकोनॉमी के लिए 1991 से भी बुरा समय आ रहा है, यह ख़ुश होने का नहीं विचार करने का समय है।

दैनिक भास्कर के इस ट्वीट को कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने टैग कर के ट्वीट करते हुए कहा कि क्या आज एक बार फिर देश की डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए देश को वित्त मंत्री के तौर पर डॉ मनमोहन सिंह जी की तरह ही एक अर्थशास्त्री की आवश्यकता है?

हम भारतीय भाग्यशाली हैं कि हमें आज भी डॉ मनमोहन सिंह जी का मार्गदर्शन मिल पा रहा है।

 

यह एक हक़ीक़त है कि डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल के बाद से अर्थव्यवस्था ऐसी बुरी स्थिति में पहुंच गई कि वित्त मंत्री तो कई बदले लेकिन चरमराई अर्थव्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं हो सकी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *