रामनगरी अयोध्या में रामपथ पर फिर भरा पानी, कई सड़कें धंसीं

रामनगरी अयोध्या में रामपथ पर फिर भरा पानी, कई सड़कें धंसीं

अयोध्याः रामनगरी अयोध्या की विकास की पोल बस तीन घंटे की बारिश में ही खुल गई। बुधवार सुबह तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई सड़कें धंस गई। रामपथ एकबार फिर से धंस गया, यहां कई जगह बैरियर लगाना पड़ा। बीते दिनों हुई बारिश के बाद भी यही हाल था। कई जगह सड़कों को बंद भी करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो विद्या मंदिर स्कूल के पास रिपेरिंग के बाद फिर से रामपथ रोड पर होल हो गया। जिसके बाद विद्या मंदिर स्कूल से जिला अस्पताल तक बैरियर लगाकर एक तरफ का रोड बंद किया गया है।

मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। वहीं, कांग्रेस ने मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनावी लाभ लेने के लिए ही जल्दबाजी में दोयम दर्जे का निर्माण कराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अयोध्या को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया है। इधर बारिश के बाद राम पथ की सड़क धंस गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिले। सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

आपको बता दें कि सड़क मरम्मत के बाद फिर से रामपथ रोड पर होल हो गया है। आनन-फानन में जेसीबी से रोड की पटाई कराई जा रही है। बीते शनिवार को रात को हुई बारिश में रिकाबगंज के आसपास कई जगहों पर रामपथ धंस गया थ। जहां गिट्टी और बालू डालकर मरम्मत कराई गई थी। लेकिन एक बार फिर रात को हुई बारिश में रामपथ धंस गया है। विद्या मंदिर स्कूल के पास रिपेरिंग के बाद फिर से रामपथ रोड पर होल हो गया है।

इतना ही नहीं कई सरकारी भवनों में पानी भी भर गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, जिला पशु चिकित्सालय सहित कई कार्यालय में पानी नहीं निकले के करण जल जमाव हो गया है। पुलिस लाइन गेट से फव्वारा चौराहे तक रोड पर भी पानी भर गया है। इतना ही नहीं कई पुलिस के अधिकारियों के आवास में भी पानी घुस गया है। ऐसे में नगर निगम के विकास के सारे दावों की खुली पोल खुल गई है।

दरअसल, अयोध्या में शनिवार रात हुई बारिश में रामपथ मार्ग और उससे जुड़ी गलियों में काफी जलभराव हो गया। घरों में सीवर का पानी भर जाने के अलावा अयोध्या नगर में रामपथ मार्ग और नवनिर्मित सड़कें कई स्थानों पर धंस गईं। सबसे ज्यादा संकट अयोध्या नगर में देखने को मिला, जहां जलवानपुरा से लेकर हनुमानगढ़ी भक्तिपथ और टेढ़ी बाजार से लेकर अंदरूनी इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *