तेलंगाना में सभी 119 सीटों पर मतदान शुरू

तेलंगाना में सभी 119 सीटों पर मतदान शुरू

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की कड़ी में आज अंतिम राज्य तेलंगाना में मतदान जारी है। यहां सभी 119 सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है।106 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।राज्य में भाजपा, कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

राज्य में मतदान के लिए कुल 35, 655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 12,000 को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन पर 3.26 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की कुल 375 कंपनियां, तेलंगाना विशेष पुलिस की 50 कंपनियां, राज्य पुलिस के 45,000 कर्मी और पड़ोसी राज्यों से 23,500 होम गार्ड जवानों को तैनात किया गया है।

तेलंगाना में सत्तारूढ़ BRS ने सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।भाजपा अभिनेता पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, भाजपा 111 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और 8 सीटें जन सेना को दी गई हैं।कांग्रेस ने अपनी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को एक सीट दी है और 118 सीटों पर स्वयं के उम्मीदवार उतारे हैं।

राज्य की 119 सीटों पर 2,290 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR), उनके बेटे और मंत्री केटी रामाराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, भाजपा के लोकसभा सदस्य बी संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 3-3 सांसदों को भी मैदान में उतारा है। KCR, रेड्डी और भाजपा के वरिष्ठ नेता ई राजेंद्र 2-2 विधानसभा सीटों से मैदान में हैं।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के नतीजे बाकी राज्यों के साथ ही 3 दिसंबर को आएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां BRS की एकतरफा जीत हुई थी। BRS ने 88 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।इसके अलावा कांग्रेस ने 19, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 7, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने 2 और भाजपा-ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के हिस्से एक-एक सीटें आई थीं।एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को भी जीत मिली थी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *