यूपी में दलित युवक से चप्पल चटवाने का वीडियो वायरल
किसी के ऊपर पेशाब करना या किसी से जूते चप्पल चटवाना इस बात का प्रमाण है कि आपकी आत्मा मर चुकी है चाहे शरीर जीवित ही क्यों न हो, लेकिन यह बातें उन हैवानों की समझ में नहीं आ सकती जो जो मानवता के दुश्मन हैं। इस तरह की घटनाएँ अंजाम देने वाला चाहे जिस जाति या समुदाय का हो वह देश के लिए कलंक का टीका है।
यूपी और एमपी से दलित और मुस्लिम विरोधी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। तमाम मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है लेकिन लोगों की मानसिकता नहीं बदल रही है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है जहां बिजली के मुद्दे पर एक व्यक्ति ने एक दलित की पिटाई की और उससे अपनी चप्पल चटवाई।
गुरुवार रात को हुई यह घटना इंटरनेट पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोनभद्र की घटना का जो वीडियो क्लिप सामने आया है, उसमें एक व्यक्ति को लकड़ी की खाट पर बैठे देखा जा सकता है और उसके सामने एक अन्य व्यक्ति खड़ा है। वह आदमी उसे अपनी चप्पलें चाटने और कान पकड़कर उठक-बैठक करने का आदेश देता है और सामने खड़ा व्यक्ति उसकी आज्ञा का पालन करता है।
पूरी घटना कई वीडियो में कैद हो गई, जो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है। आरोपी लाइनमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और बिजली लाइनमैन के रूप में काम करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अन्य ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं में मदद करने के लिए दलित व्यक्ति पर क्रोधित था। वो दलित व्यक्ति अक्सर गांव के लोगों की बिजली संबंधी छोटी-मोटी शिकायतों को दूर कर देता था। इस बात से लाइनमैन दलित युवक से नाराज चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित राजेंद्र गांव में अपने रिश्तेदार के घर गया और बिजली संबंधी कुछ समस्याओं का समाधान किया था। अन्य ग्रामीण भी उसके पास आए और पूछा कि क्या वह उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकता है, जिस पर वो दलित व्यक्ति सहमत हो गया। बदले में, राजेंद्र को उनकी सेवाओं के लिए कुछ पैसे मिले। इस कृत्य से आरोपी तेजबली सिंह पटेल क्रोधित हो गया, और उसने कथित तौर पर पीड़ित की पिटाई की और अपमानित किया।


popular post
ट्रंप के दामाद और विशेष दूत कुशनर ने, ईरान-अमेरिका संबंध को बड़ी चुनौती बताया
ट्रंप के दामाद और विशेष दूत कुशनर ने, ईरान-अमेरिका संबंध को बड़ी चुनौती बताया अमेरिकी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा