आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, रसोईघर का बजट खराब

आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, रसोईघर का बजट खराब

नई दिल्ली: पिछले दो हफ्तों से सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं और बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। हर साल बारिश के मौसम में सब्जियों की कीमतें बढ़ जाती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली होगी लेकिन सब्जी मंडी अब गर्म होनी शुरू हो गई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, टमाटर के दाम बढ़ गए हैं और आलू भी अपनी आसमान छूती कीमतों से आम लोगों को परेशान कर रहा है। भिंडी और लौकी की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि देखी गई है। लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। राशन का सामान पहले ही महंगा है, अब बारिश में सब्जियां भी महंगी हो रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जो लहसुन पहले 100-150 रुपये में मिल जाता था, वह आज 250-300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। अदरक 250 रुपये प्रति किलोग्राम है। बाजार में सब्जी खरीदने वाली एक महिला ने कहा, “सब्जियां बहुत महंगी हो गई हैं, 2000 रुपये ले आओ, उनका भी पता नहीं चलता कहां खर्च हो गए! टमाटर, आलू, प्याज, सब कुछ महंगा हो गया है।”

एक तरफ सब्जियों की कीमतों से लोग परेशान हैं, दूसरी तरफ बारिश से सब्जियों को भी दोहरी मार लगी है। एक तरफ सप्लाई का संकट है तो दूसरी तरफ बारिश के मौसम में प्याज और टमाटर सहित कई सब्जियों के खराब होने का खतरा है। इसका सीधा असर उनकी कीमतों पर पड़ रहा है।

सब्जियां दो हफ्ते पहले की तुलना में दोगुनी महंगी हो गई हैं। अब टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, आलू 40 रुपये प्रति किलोग्राम, प्याज 50 रुपये प्रति किलोग्राम, लौकी 50 रुपये प्रति किलोग्राम और भिंडी 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही हैं और करेला 60 रुपये तक पहुंच गया है।

popular post

अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी ने तेल अवीव में यूएस एम्बेसडर के पोस्ट का विरोध किया

अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी ने तेल अवीव में यूएस एम्बेसडर के पोस्ट का विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *