उत्तराखंड: राहुल गाँधी ने जताया दुःख, पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद के लिए आगे आने को कहा

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भरी तबाही आई है जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वो सभी इस मुश्किल की घडी में लोगों की मदद को आगे आएं।

राहुल गाँधी ने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘चमोली जिले में आई इस त्रासदी से मैं दुख में हूं। राज्य सरकार को इस स्थिति में तुरंत लोगों की मदद करनी चाहिए और पार्टी कार्यकर्ता भी इसमें उनके साथ हैं।’

बता दें कि चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से एवलांच के बाद ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो गया है। वहीं, धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया, जिससे गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा उत्पन हो गया है। जिसके चलते राज्य में चमोली से लेकर हरिद्वार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बताया जा रहा है जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय दोनों प्रोजेक्ट पर काफी मजदूर कार्य कर रहे थे। इस हादसे में 100-150 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है, अब तक आठ के शव बरामद किए जा चुके हैं ।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *