यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित, आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित, आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर

यूपीएससी सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित (UPSC Results 2023) हो गए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 1, 016 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है, वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है।

यूपीएससी की इन परीक्षाओं में कुल 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चुने गए हैं। वहीं, 200 उम्मीदवार इंडियन पुलिस सर्विस यानी आईपीएस के लिए चुने गए हैं। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए 37 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इन परीक्षाओं के माध्यम से 613 उम्मीदवारों का चयन केंद्र सरकार के विभिन्न ग्रेड ए पदों पर हुआ है। 113 उम्मीदवार ग्रेड बी पद के लिए चुने गए हैं।

बता दें कि, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष तीन चरणों में, प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

485 रैंक हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर
यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी। सिविल सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट जारी हो गए हैं और इसमें सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों की सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles