देश में अघोषित आपातकाल लागू: कांग्रेस

देश में अघोषित आपातकाल लागू: कांग्रेस

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 22 जनवरी रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने करीब 22 किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले से शुरू हुई और इसके बाद सांबा जिले में प्रवेश किया। सांबा में ब्रेक के दौरान पार्टी महासचिव और कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर यात्रा के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा दोपहर में आगे नहीं बढ़ेगी, कल यानी सोमवार को यात्रा करीब 22 किमी की दूरी तय करेगी और उसके बाद राहुल गांधी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, इसके बावजूद सुरक्षाबलों द्वारा कई लोगों को आगे नहीं आने दिया गया, हालांकि लोगों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया।

यात्रा देश को एक करने का एक गंभीर प्रयास है और विभाजन के खिलाफ एक जोरदार अभियान है। उन्होंने केंद्र सरकार के किसी मंत्री का नाम लिए बिना कहा कि जिस तरह से उन्होंने अखबार में लेख प्रकाशित कर भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना की, वह भाजपा की कायरता को दर्शाता है।

जय राम रमेश ने कहा कि मंत्री ने जब देखा कि भारत जोड़ो यात्रा हो रही है और राज्य में इसे भरी भारी जनसमर्थन मिल रहा है तो आनन फ़ानन उन्होंने एक लेख प्रकाशित किया, ऐसे मंत्री देश की स्थिति के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि आज हमारे देश में अघोषित आपातकाल लागू है, राजनीतिक तानाशाही चल रही है और मीडिया पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश पर एक व्यक्ति का शासन है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles