शिंदे को अपशब्द कहने पर बढ़ सकती हैं उद्धव ठाकरे की मुश्किलें

शिंदे को अपशब्द कहने पर बढ़ सकती हैं उद्धव ठाकरे की मुश्किलें

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपशब्द (नालायक) कहने के मामले में पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उद्धव ठाकरे के बयान को लेकर शिंदे गुट के मंत्रियों में काफी नाराजगी देखने को मिली है। कैबिनेट मंत्री शंभु राजे देसाई ने उद्धव पर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने पूछा है कि अगर सीएम रहते हुए उद्धव केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करवा सकते हैं तो उद्धव पर कार्रवाई क्यों नहीं हो?

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने अपने आवास मातोश्री पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर खूब बरसे थे। यहां तक की उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे को नालायक तक कह दिया था। ठाकरे ने कहा था कि जो नेता अपना राज्य छोड़ कर दूसरे राज्य में जाता है वो नालायक है।

ठाकरे ने आगे कहा था कि, महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात की वजह से फसलें बर्बाद हो गई हैं, करीब 100 मवेशियों की मौत हो गई है, लेकिन किसानों को मदद पहुंचाने के बजाय मुख्यमंत्री दूसरे राज्य में घूम रहें है। सीएम खुद का घर छोड़कर अन्य राज्यों में घूम रहे हैं। आज सीएम तेलंगाना में है.. क्या जाकर कहेंगे वहां.. की कैसे गुवाहाटी, सूरत में गए थे।

सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के एक फुल, दो हाफ कहां है। जिनको डेंगू हुआ था वो कहां है, दूसरे उपमुख्यमंत्री पता नहीं किस राज्य में है? किसानों को फसल बीमा मिल नहीं रहा है। कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली वाले कोशिश कर रहे हैं। खुद को किसान का बेटा कहने वाले सीएम कहां है? बीजेपी वाले चुनाव वाले राज्य में रेवडियां बांट रही हैं। वहां 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात कर रहें है। महाराष्ट्र में बीजेपी वाले क्यों दिखाई नहीं दे रहे हैं?

दरअसल, महाराष्ट्र में हुई बेमौसम बारिश की वजह से खासकर किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को अपने आवास मातोश्री पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शिंदे सरकार पर जमकर निशाना साधा था। मीडिया को संबोधित करते हुए उद्धव इतने गरम हो गए कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे को नालायक तक कह दिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही शिंदे सरकार के मंत्रियों की एक बैठक होने वाली है। फिलहाल उद्धव ठाकरे के उस वीडियो को लीगल टीम के पास जांच के लिए भेजा गया है। देसाई ने कहा कि वो इस मामले को लेकर गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगे। देसाई ने कहा कि उन्होंने पार्टी के दूसरे नेताओं और मंत्रियों से इस बारे में चर्चा की है और सबके अंदर नाराजगी है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *