उद्धव ठाकरे की दो टूक, भाजपा ने बाला साहेब को दिया धोखा

उद्धव ठाकरे की दो टूक, भाजपा ने बाला साहेब को दिया धोखा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बोला है कि बाला साहेब की शराफत की वजह से बीजेपी ने उन्हें धोखा दिया है।

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा को अपने पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को धोखा देते हुए देखा है इसलिए वह खुद भारतीय जनता पार्टी के साथ चतुराई से काम कर रहे हैं।

इनका कहना है कि हिंदुत्व की आड़ में भाजपा के ‘खेल’ को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे पर भी तंज़ कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह हिंदुत्व के ‘नए खिलाड़ियों’ पर ध्यान नहीं देते हैं।
सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर बाला साहेब ठाकरे को धोखा देने का आरोप भी लगाया है।

सीएम ठाकरे भाजपा पर तंज़ कसते हुए कहा है कि यह आरोप लगाया जाता है कि अब शिवसेना वैसी नहीं है जैसी बालासाहेब ठाकरे के समय थी। यह सही है। बालासाहेब भोले थे, मैंने खुद देखा है कि आप लोगों ने समय-समय पर बालासाहेब को कैसे धोखा दिया।

इसलिए मैं आपको बता दूँ कि मैं आपके साथ थोड़ा चतुराई वाला व्यवहार कर रहा हूं। मैं भोला नहीं हूं। वह हिंदुत्व की आड़ में भाजपा द्वारा खेले गए खेलों को नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन मैं इसे नजरअंदाज नहीं करूंगा।

सीएम उद्धव ठाकरे ने जाहिर तौर पर राज ठाकरे द्वारा दिए गए भाषणों का जिक्र करते हुए चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में, महामारी के कारण थिएटर और सिनेमा हॉल बंद थे। इसलिए, यदि कोई मुफ्त में मनोरंजन कर रहा है, तो उसे इसका आनंद क्यों नहीं लेना चाहिए?

आपको बता दें कि इससे पहले राज ठाकरे की (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) मनसे ने मराठी लोगों का मुद्दा उठाया था, जबकि हाल ही में इसने हिंदुत्व समर्थक रुख अपनाया है।

पिछले महीने हुई अपनी रैली में राज ठाकरे ने राज्य सरकार को 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था, ऐसा न करने उन्होंने इन धार्मिक स्थलों के बाहर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाने की बात कही थी।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर कोई उपभोक्ता मार्केटिंग के युग में उत्पाद पसंद नहीं करता है तो उसे वापस कर देता है।

उन्होंने ये भी कहा कि इसी तरह, पार्टी यह देखने के लिए प्रयोग कर रही है कि कोई कारण उसके लिए काम कर रहा है या नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना एक “हिंदुत्ववादी” पार्टी है।

उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश पूरे देश के लिए है और केंद्र को इसे लागू करने का आदेश जारी करना चाहिए। वह आदेश केवल कुछ लाउडस्पीकरों को हटाने की बात नहीं करता है।
सभी धर्मों के लोगों को इसका पालन करना होगा। सीएम ठाकरे ने भाजपा पर महाराष्ट्र में बदले की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *