उद्धव ठाकरे और शिंदे होंगे एकजुट, शिवसेना सांसद जुटे

उद्धव ठाकरे और शिंदे होंगे एकजुट, शिवसेना सांसद जुटे

शिवसेना के खिलाफ बग़ावत कर भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले शिंदे और उद्धव के बीच सुलह हो सकती है. शिवसेना के सांसद पार्टी के दोनों धड़ों के बीच सुलह चाहते हैं और इस बात से पार्टी नेतृत्व को आगाह कर दिया गया है.
सूत्रों के अनुसार शिवसेना सांसदों के एक वर्ग ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ अपने मतभेद दूर करें. राज्य में जारी उठापटक के बीच शिवसेना के दोनों गुटों में समझौते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

हालाँकि भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि शिवसेना के कम से कम एक दर्जन लोकसभा सांसद उनके संपर्क में हैं. भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना में विभाजन का लोकसभा पर भी असर पड़ेगा क्योंकि कुल 19 में से कम से कम एक दर्जन लोकसभा सदस्य दल बदलने के लिए तैयार हैं.

भाजपा के दावों के विपरीत खबर आ रही है कि शिवसेना सांसदों का एक वर्ग शिंदे और ठाकरे में सुलह कराने के पक्ष में है. जबकि भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि बगावत से प्रभावित शिवसेना के कम से कम 12 लोकसभा सदस्य उनके संपर्क में हैं.

रिपोर्ट के अनुसार सत्ताधारी भाजपा के एक नेता और केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना में विभाजन का लोकसभा पर भी असर पड़ेगा क्योंकि पार्टी के कुल 19 में से कम से कम 12 लोकसभा सदस्य पाला बदलने के लिए तैयार हैं.

वहीँ मुंबई में ठाकरे द्वारा बुलाई गई शिवसेना सांसदों की बैठक में एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी के हितों के लिए शिंदे के नेतृत्व वाले बागी समूह के साथ सुलह करने का सुझाव दिया. पार्टी नेता के इस सुझाव पर ठाकरे की प्रतिक्रिया क्या रही इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है.

शिवसेना के सूत्रों के अनुसार बैठक में तीन सांसदों-मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे, प्रवर्तन निदेशालय की जांच के घेरे में आ चुकीं भावना गवली और राजन विचारे ने हिस्सा नहीं लिया. बता दें कि शिवसेना के लोकसभा में 19 सदस्य और राज्यसभा में तीन सदस्य हैं.

शिवसेना के टिकट पर कल्याण से लोकसभा सदस्य श्रीकांत पहले ही अपने पिता के खेमे से जुड़ चुके हैं, जबकि यवतमाल से सांसद भावना गवली ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर हिंदुत्व के संबंध में बागी नेताओं की शिकायतों पर विचार करने का आग्रह किया था. राजन विचारे लोकसभा में ठाणे सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *