संयुक्त अरब अमीरात ने इज़रायल के साथ राजनयिक संबंध ख़त्म किए

संयुक्त अरब अमीरात ने इज़रायल के साथ राजनयिक संबंध ख़त्म किए

संयुक्त अरब अमीरात ने इज़रायल के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने की घोषणा की है। इज़रायली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात ने इज़रायल के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा 2 अप्रैल को ग़ाज़ा में 7 सहायता कर्मियों पर इज़रायली हमले के बाद की है। अमीराती विदेश मंत्रालय ने इज़रायली राजदूत अमीर हायेक से फोन पर बात कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायल के विदेश मंत्री इज़रायल काट्ज और उनके अमीराती समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद ने फोन कॉल के जरिए इस मामले पर चर्चा की। यूएई उन देशों में शामिल है, जिन्होंने सितंबर 2020 में इज़रायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाले अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

बता दें कि, 2 अप्रैल को मध्य गाजा में इज़रायली हवाई हमले के परिणामस्वरूप विदेशी एनजीओ वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके) के 7 सहायता कर्मी मारे गए थे, जिसके बाद यूरोपीय संघ ने हमले की जांच की मांग की थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने स्पेन सहित अन्य देशों ने निंदा की।

इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि मजदूरों की हत्या एक गलती थी। उधर, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई जिसमें दोनों नेताओं ने ग़ाज़ा के घटनाक्रम पर चर्चा की। सऊदी अरब और जॉर्डन के नेता इस बात पर सहमत हुए कि दो-राज्य समाधान के आधार पर फिलिस्तीनी मुद्दे का राजनीतिक समाधान खोजने की आवश्यकता है।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *