मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्क़ा पहनने के कारण दो महिलाओं को प्रवेश से रोका
मुंबई के कूपर अस्पताल में दो मुस्लिम महिलाओं को कथित तौर पर बुर्क़ा पहनने के कारण अस्पताल में प्रवेश करने से रोक दिया गया। महिलाओं का आरोप है कि, प्रसूति वार्ड के पास तैनात एक महिला सुरक्षा कर्मचारी ने उन्हें अस्पताल में प्रवेश करने के लिए बुर्क़ा उतारने को कहा।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों की ओर से आपत्ति जताई गई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। उनमें से एक महिला की गोद में बच्चा भी था।महिलाओं ने कथित तौर पर महिला सुरक्षा कर्मचारी से अस्पताल के अंदर जाने की अनुमति मांगी, लेकिन सुरक्षा कर्मचारी ने कथित रूप से कहा कि, बुर्क़ा उतारने के बाद ही उन्हें प्रसूति वार्ड में प्रवेश करने दिया जाएगा।
घटना का वीडियो महिलाओं के एक पुरुष रिश्तेदार ने रिकॉर्ड किया। वीडियो में ज़हरा शेख नाम की महिला घटना पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहती हैं कि उन्हें अस्पताल के दरवाजे पर महिला सुरक्षा कर्मचारी ने रोक दिया। ज़हरा शेख ने कहा कि किसी व्यक्ति के धार्मिक पहनावे के आधार पर उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए, जिससे उसे खुद को अपराधी या चोर जैसा महसूस हो। उन्होंने इस मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि, बुर्क़ा पहनने वाली महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।
समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने इस मामले को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उप नगर आयुक्त से बात की है और घटना की तत्काल जांच करने तथा उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
मजलिस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। ज़हरा शेख की मौजूदगी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का और हिजाब पहनती हैं और वे भविष्य में भी अपने धार्मिक पहनावे का इस्तेमाल जारी रखेंगी। उन्होंने कथित तौर पर महिलाओं को प्रवेश से रोकने वाली सुरक्षा कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
दूसरी ओर, मुंबई की मेयर रीतू तावड़े ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शहर में धार्मिक भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूपर अस्पताल नगर निगम के अधीन है और इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी।


popular post
मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्क़ा पहनने के कारण दो महिलाओं को प्रवेश से रोका
मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्क़ा पहनने के कारण दो महिलाओं को प्रवेश से रोका
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा