अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो हमलावरों ने की गोलीबारी

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो हमलावरों ने की गोलीबारी

मुंबई: सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात करते हुए सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं। इसी इमारत में सलमान रहते हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट की एक लाइव बुलेट मिली है, यह लाइव बुलेट बंदूक लॉक करते समय गिरी हो सकती हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी की बाइक को जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।

पुलिस का एनालिसिस है कि दोनों आरोपी 5 फिट 8 इंच के लंबे हो सकते। पुलिस का यह भी मानना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं। सलमान के घर के बाहर जितने भी CCTV कैमरे लगे थे, उनके DVR को पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। पिछले वर्ष मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर खान को धमकी दी गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने कहा, “आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।”

इस घटने की जिम्मेदारी ने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। टीम के एक मेंबर अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर ऐसा हमला हो सकता है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

popular post

Jantar Mantar Protest: लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में नहीं लिया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

Jantar Mantar Protest: लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में नहीं लिया जा सकता: सुप्रीम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *