दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: पांच मंजिला इमारत ढही, 5 छात्रों की मौत, कई मलबे में फंसे
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाक़े में रविवार को करीब 50 साल पुरानी पांच मंज़िला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत में छात्र ‘पेइंग गेस्ट’ (PG) के रूप में रह रहे थे। हादसे में कम से कम 5 छात्रों की मौत हो गई है, जबकि ख़बर लिखे जाने तक कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी।
पुलिस के अनुसार, अब तक 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इलाज के दौरान 4 अन्य लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बचाव अभियान के दौरान घायल हुए एक सुरक्षाकर्मी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
क़रीब 40 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, क़रीब 40 लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था और इसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत अचानक ढह गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बेसमेंट में पानी जमा हो गया था, जिससे इमारत की नींव कमज़ोर हो गई होगी।
हादसे के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और डीडीएमए की टीमें फायर टेंडर और कैट्स एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इलाके की संकरी और घनी गलियों के कारण बचाव दल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाई
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने भी राहत एवं बचाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हाथों और उपलब्ध औज़ारों की मदद से मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक घायल युवक मलबे के नीचे दबा हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो में उसका आधा चेहरा और एक हाथ नजर आ रहा था।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल तरंजित सिंह संधू, पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार और सांसद बांसुरी स्वराज घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर और एनडीएमए के महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि डीडीएमए, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। एहतियाती कदम के तौर पर हादसे से लगी हुई एक अन्य इमारत को भी खाली करा लिया गया है।
विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला
विपक्ष ने इस हादसे के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस ने इस घटना को ऐसी त्रासदी बताया, जिसे टाला जा सकता था। पार्टी ने कहा कि छात्रों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इमारत का ढहना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह उन असुरक्षित और भीड़भाड़ वाली पीजी आवास व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को सामने लाता है, जहां पर्याप्त हॉस्टल सुविधाओं की कमी के कारण छात्रों को रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि छात्र अपने भविष्य को संवारने के लिए दिल्ली आते हैं, अपनी जान जोखिम में डालने के लिए नहीं।
अभिजीत दीपके का प्रधानमंत्री से सवाल
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभीजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों की सुरक्षा और देश में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर सवाल किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने हादसे से एक दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय का दौरा किया था और ‘दिमाग़ी नक्सल’ जैसी शब्दावली का इस्तेमाल किया, लेकिन देश के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे की स्थिति पर बहुत कम चर्चा की।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर छात्रों को ख़राब बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक लापरवाही की क़ीमत कब तक चुकानी पड़ेगी?


popular post
इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान को ‘ख़ूनी बैलेट बॉक्स’ बना दिया: नबीह बेरी
इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान को ‘ख़ूनी बैलेट बॉक्स’ बना दिया: नबीह बेरी लेबनान की संसद
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा