दर्दनाक: यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 24 लोगों की मौत

दर्दनाक: यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 24 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से अब तक 22 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।

शनिवार की सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में समा गया। हादसे में 24 की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दर्जन भर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या दो दर्जन से अधिक हो सकती है।

पुलिस ने बाहर निकाले शव

हाईवे से गुजरते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक 15 शव निकाले जा चुके थे। इसके बाद चार शव और बरामद हुए। मृतकों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंची है। अभी और संख्या बढ़ने का अनुमान है।

हादसे की सूचना पर कसा पूर्वी गांव से लोग पहुंच गए और तालाब के किनारे कोहराम मच गया। भीड़ के चलते हाईवे का यातायात भी प्रभावित हुआ। सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया कि राहत कार्य जारी है। कई लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं।

ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे के मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। मौके पर डीएम सुधा वर्मा और एसपी अपर्णा रजत कौशिक पहुंचे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles