टूलकिट मामला: निकिता जैकब को तीन हफ्ते की ज़मानत मिली

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को वकील और कार्यकर्ता निकिता जैकब को तीन सप्ताह की जमानत दे दी है, बता दें कि निकिता जैकब के ख़िलाफ़ दिल्ली में ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

सुनवाई के दौरान जस्टिस पीडी नाइक ने कहा कि इन तीन हफ्ते में निकिता अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर दिल्ली की अदालत में जा सकती हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने 15 फरवरी को निकिता को फरार घोषित करते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद निकिता ने गैर-जमानती वारंट को रद्द करने और अंतरिम जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि अगर निकिता की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि भरने पर रिहा किया जाएगा।

पीठ ने जैकब के आवेदन पर सुनवाई करते हुए कहा कि जैकब को आज (बुधवार) से तीन सप्ताह की अवधि के लिए यह सुरक्षा प्रदान की जाती है। हाई कोर्ट ने मंगलवार को याकूब की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *