शहीद भगत सिंह को बताया आतंकी, हाल ही में बने हैं सांसद

शहीद भगत सिंह को बताया आतंकी, हाल ही में बने हैं सांसद

पंजाब के संगरूर से अकाली दल के टिकट पर संसद पहुँचने वाले सिमरनजीत सिंह मान ने बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित बयान देते हुए विवाद खड़ा कर दिया है.

शिरोमणि अकाली दल के नेता और संगरूर के नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने देश की आज़ादी की जंग में अपनी जान की क़ुर्बानी देने वाले भगत सिंह को आतंकी बताया है . मान ने भगतसिंह के कार्यों का संदर्भ देते हुए अंग्रेजी अधिकारी की हत्या और नेशनल असेंबली में बम फेंकने की घटना का जिक्र करते हुए देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को मान ने एक ‘आतंकवादी’ बताया है.

मान के इस बयान को आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने अपमानजनक और शर्मनाक बताते हुए माफ़ी की मांग की है. मान के बयान पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हायर ने आपत्ति जताई है. साथ ही उन्होंने मान से इन टिप्पणियों के लिए माफी मांगने की मांग की है.

अकाली नेता ने कहा कि भगत सिंह ने एक युवा अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी थी, एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नण सिंह की हत्या कर दी थी. उन्होंने उस समय नेशनल असेंबली में बम फेंका था. अब आप ही बताइए कि भगत सिंह आतंकवादी थे या भगत”. उन्होंने आगे कहा कि “लोगों को मार देना और पार्लियामेंट में बम फेंकना शराफत की बात है?”

अकाली दल के इस नेता से कहा गया कि वह आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़े थे तो उन्होंने कहा कि यह आपकी सोच है. उन्होंने कहा, “कुछ भी हों वे आतंकवादी तो हैं”.

popular post

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *