सरकार बनाने के लिए बीजेपी निर्दलीय सांसदों और छोटे-छोटे दलों को साधने में जुटी 

सरकार बनाने के लिए बीजेपी निर्दलीय सांसदों और छोटे-छोटे दलों को साधने में जुटी 

लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आ चुके हैं। बीजेपी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है लेकिन अपने दम पर सरकार बनाने से काफी दूर है। हालांकि, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के पास 293 हैं, जिसने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है। वो 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

बीजेपी को संख्या बल को लेकर कोई खतरा नहीं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, 9 निर्दलीयों सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने के लिए हामी भरी है। टीडीपी और जेडीयू को मैनेज करना थोडी मुश्किल भी और जरूरी भी है। टीडीपी राज्य पर ध्यान देना चाहती है लिहाजा केंद्र सरकार से वित्तीय मदद उसकी प्राथमिकता हो सकती है।

जेडीएस और एलजेपी ( रामविलास) ने कोई बड़ी मांग नहीं की है। बताया जा रहा है कि बीजेपी और RSS के नेताओं की बात हो चुकी है। सारे टॉप मंत्रालय बीजेपी के पास रहेंगें। बीजेपी सहयोगियों को टॉप मंत्रालय नहीं देगी।

इधर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।16 सीटें लाने वाली पार्टी TDP के मुखिया चंद्रबाबू नायडू एक बार पहले भी BJP का साथ छोड़ चुके हैं, जबकि 12 सीटें लाने वाली पार्टी JDU के मुखिया नीतीश कुमार का पाला बदलने का रिकॉर्ड ही रहा है। इसीलिए बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए बीजेपी निर्दलीय सांसदों और छोटे छोटे दलों को अपने पाले में लाने में जुट गई है।

नीतीश और नायडू, दोनों ही ने NDA का साथ नहीं छोड़ने की बात कही है, लेकिन राजनीति, संभावनाओं और संकेतों पर चलती है। NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया है‍ कि नायडू ने BJP के सामने कुछ मांगें रखी हैं। उन्‍हें लोकसभा स्पीकर की कुर्सी और 5 मंत्री पद चाहिए।

वहीं नीतीश की ओर ने भी बिहार के लिए विशेष राज्‍य का दर्जा और 3 मंत्रालयों की मांग रख दी है। अब आगे क्‍या होगा, कहा नहीं जा सकता. फ्लाइट में तेजस्‍वी संग तस्‍वीर वायरल होना और तेजस्‍वी का गोलमोल बयान पर भी सबकी नजर है।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *