टीएमसी नेता का सवाल: ज्ञानेश कुमार का नाम 2002 की किस सूची में है?

टीएमसी नेता का सवाल: ज्ञानेश कुमार का नाम 2002 की किस सूची में है?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता साकेत गोखले ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कटघरे में खड़ा करते हुए दावा किया कि वह दिल्ली के मौजूदा मतदाता हैं, लेकिन 2002 में उनका नाम कहीं भी मतदाता सूची में मौजूद नहीं था। राज्यसभा के पूर्व सदस्य गोखले ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा कि, दिल्ली की चुनावी सूची में ज्ञानेश कुमार का नाम सुबोध कुमार के पुत्र के रूप में दर्ज है।

साकेत गोखले ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, दावा किया कि वे दिल्ली के मतदाता हैं, लेकिन उनका नाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल—कहीं की भी पिछली सूची में नहीं मिला। उन्होंने कहा कि, ज्ञानेश कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ, वे केरल कैडर के अधिकारी हैं और दिल्ली में भी सेवाएं दे चुके हैं।

गोखले के अनुसार, इसी आधार पर उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और केरल की 2002 की चुनावी सूचियों को खंगाला, लेकिन “ज्ञानेश कुमार पुत्र सुबोध कुमार” नाम किसी भी सूची में नहीं मिला। गोखले ने कहा कि, अगर किसी व्यक्ति का नाम 2002 की अंतिम SIR सूची से मेल नहीं खाता है, तो उसे “तार्किक विसंगति” (Logical Discrepancy) या “अनमैप्ड” (Unmapped) के रूप में चिह्नित किया जाता है और उसे नोटिस जारी किया जाता है।

उन्होंने सवाल किया, “क्या ज्ञानेश कुमार को कोई नोटिस जारी किया गया है?”
इसके साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि “क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारतीय नागरिक हैं?”
गोखले ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि ज्ञानेश कुमार का नाम पिछली SIR में किस राज्य की सूची में दर्ज था? और क्या वह वहां पंजीकृत मतदाता थे?

ख़बर लिखे जाने तक चुनाव आयोग की ओर से उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया गया था।

popular post

वॉशिंगटन, तेल और डॉलर को बग़दाद पर दबाव बनाने का साधन बना रहा है: इराक़ी राजनेता

वॉशिंगटन, तेल और डॉलर को बग़दाद पर दबाव बनाने का साधन बना रहा है: इराक़ी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *