तिरुपति भगदड़ मामला: पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की

तिरुपति भगदड़ मामला: पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की

तिरूपति में वैकुंठ एकादशी समारोह के दौरान कई भक्तों की मौत के बाद तिरुपति पूर्व पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। 8 जनवरी को आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार देर रात 9:30 बजे वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस घटना के बाद चंद्रबाबू नायडू की सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष ने इसे प्रशासनिक विफलता बताया। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने फोन पर उच्च अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। वे गुरुवार को तिरुपति जाकर घायलों से मिलेंगे।

ट्रस्ट के सदस्य भानु प्रकाश ने बताया कि टिकट के लिए 91 काउंटर खोले गए थे। काउंटर के पास 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु लाइन में खड़े थे। उन्हें बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार लगाने को कहा गया। आगे जाने की होड़ में अफरा-तफरी मची और भागने के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए। हादसे में मल्लिका नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना का कारण भीड़भाड़ और पीड़िता के स्वास्थ्य को बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। शिकायतकर्ता श्रीनिवासुलु ने अपनी शिकायत में कहा, जब अन्य श्रद्धालु कतार की तरफ दौड़े तभी पीड़िता की तबीयत खराब होने लगी थी।

दूसरी एफआईआर, नारायणवनम मंडल के 61 वर्षीय तहसीलदार एम. जयारामुलु द्वारा दर्ज कराई गई, जिसमें पांच अन्य भक्तों की मौत की जानकारी दी गई है। पीड़ितों में कांदिपिलि सांथी, गुडला रजनी, बोड्डेती नायडू बाबू, सूरी सेट्टी लावण्या स्वाथी और निर्मला का नाम शामिल है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित रामानायडू स्कूल के पासपद्मावति पार्क में दर्शन टोकन का इंतजार कर रहे थे। कतार में अचानक धक्कामुक्की के कारण वे गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

popular post

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC इस्लामी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *