लापरवाह माँ कहे जाने से तंग आकर आईटी प्रोफेशनल महिला ने आत्महत्या की

लापरवाह माँ कहे जाने से तंग आकर आईटी प्रोफेशनल महिला ने आत्महत्या की

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में उस आईटी प्रोफेशनल मां ने जान दे दी जिसकी बच्ची गोद से गिरकर शेड पर अटक गई थी। लोगों ने उसे मुश्किल से बचाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने ट्रोलिंग शुरू कर दी। महिला को लापरवाह मां कहा। महिला के पति का कहना है कि इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। उसका इलाज चल रहा था।

घटना 28 अप्रैल की है। 33 साल की वी. रम्या सात माह की बेटी को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की गैलरी पर स्तनपान करवा रही थी। तभी बच्ची हाथों से गिर गई थी। वह पहली मंजिल पर शेड पर अटक गई थी। आस-पड़ोस के लोगों ने 15 मिनट तक मशक्कत के बाद बच्ची को बचा लिया था। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लोग बिल्डिंग के नीचे चादर लेकर खड़े थे, ताकि बच्ची को चोट लगने से बचाया जा सके।

बच्ची के रेस्क्यू की घटना के बाद लोगों ने उसकी ट्रोलिंग शुरू कर दी थी। महिला को लापरवाह मां कहा गया। गालियां दी गईं। इससे वह अवसाद में चली गई थी। पुलिस का कहना है कि महिला ने बीते शनिवार को अपने मायके कोयंबटूर में आत्महत्या कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। कई यूजर्स ने बच्ची को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले पड़ोसियों की तारीफ की। हालांकि, कई लोगों ने बच्ची की मां को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए खूब ट्रोल किया। स्थानीय टीवी चैनल्स ने भी उसे लापरवाह मां बताया था। यही रम्या के लिए जानलेवा बना। रम्या ट्रोलिंग से काफी परेशान हो गई और डिप्रेशन में चली गई। इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। उसका इलाज चल रहा था।

कोयंबटूर पुलिस के अनुसार, रम्या दो हफ्ते पहले अपने पति और दोनों बच्चों (एक पांच साल का बेटा, और दूसरी 7 महीने की बेटी) के साथ कोयंबटूर स्थित अपने मायके आई थी। शनिवार को रम्या के माता-पिता, पति शादी में गए थे। वे घर लौटे तो रम्या को मृत पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles