बुल्ली एप मामले में आरोपियों पर कस रहा है शिकंजा

बुल्ली एप मामले में आरोपियों पर कस रहा है शिकंजा बुल्ली एप से संबंधित या उसे चलाने वाले लोगों पर धीरे-धीरे शिकंजा कसता जा रहा है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुल्ली एप केस में कल बेंगलुरु से पकडे गए एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया है।

बुल्ली एप मामले में मुंबई की साइबर सेल ने 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र से पूछताछ की है। सोमवार को बेंगलुरू से गिरफ्तार किये गए आरोपी छात्र का नाम विशाल कुमार है जिससे साइबर सेल ने पूछताछ की है। वहीं, इस मामले की प्रमुख आरोपी महिला को उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है।

अभी तक की जाँच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एकदूसरे को जानते हैं। महिला के बारे में तफ्तीश से जानने पर पता चला है कि, आरोपी महिला बुल्ली एप से संबंधित तीन अकाउंट चलाती थी। सह-आरोपी विशाल ने सबसे पहले खालसा सुपरमसिस्ट के नाम से अकाउंट खोला था। 31 दिसंबर को विशाल ने बाकी अकाउंट के नाम भी बदल दिए जिससे ये लगे कि ये सिख नाम से संबंधित अकाउंट हैं। बाद में पता चला कि, ये सभी फेक खालसा अकाउंट होल्डर के नाम हैं।

 

बुल्ली एप से संबंधित या उसे चलाने वाले लोगों पर धीरे-धीरे शिकंजा कसता जा रहा है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुल्ली एप केस में एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया है। संबंधित युवक को कल बेंगलुरु से पकड़ा गया था जिससे आज पूछताछ हो सकती है। आपको बता दें कि, गिटहब प्लेटफॉर्म में बुल्ली बाई नाम का एक एप था जिसमें मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें डाल कर उन्हें ऑनलाइन बेचा जाता था। हालांकि, विवाद बड़ता देख इस एप को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है और जांच लगातार जारी है।

विशाल इस साजिश की मुख्य आरोपी महिला का दोस्त है। उत्तराखंड की रहने वाली मुख्य आरोपी महिला और विशाल कुमार दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। शातिर को महिला को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है।

मुंबई पुलिस साजिशकर्ता महिला को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए उत्तराखंड की अदालत में पेश करेगी। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को जानते हैं। वे दोनों फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्त हैं। इसलिए, आसानी से दोनों लिंक होने की पुष्टि भी जांच में हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles