कोविड वैक्सीनेशन के पहले चरण में देशभर में तीन करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ्त वैक्सीन

कोरोना वायरस के क़हर के बीच कोरोना वायरस वैक्सीनेशन (Coronavirus Vaccination) को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं . COVID-19 टीकाकरण से जुड़ी तैयारियों को परखने के लिए आज पूरे देश में ड्राई रन (Dry Run) किया जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने आज कहा कि टीकाकरण के पहले चरण में उन लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी, जो कोरोना संक्रमण के खिलाफ अग्रिम मोर्चे (Frontline) पर लड़ाई लड़ रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट करते हुए कहा, “कोविड वैक्सीनेशन के पहले चरण में देशभर में तीन करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी. इसमें एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं. प्राथमिकता सूची में बाकी बचे 27 करोड़ लाभार्थियों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन लगाई जाएगी, इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है.”

आज दो जनवरी को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) शुरू किया गया. इसका उद्देश्य अभियान में आने वाली चुनौतियों की पहचान करना और योजना तथा क्रियान्यवन के बीच की कड़ियों को परखना है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों की 259 साइट पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है.

 

popular post

अगर आइज़ेनकोट की सरकार बनी, तो उसे गिराने की कोशिश करेंगे: नेतन्याहू

अगर आइज़ेनकोट की सरकार बनी, तो उसे गिराने की कोशिश करेंगे: नेतन्याहू बेंजामिन नेतन्याहू ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *