“धर्म ध्वज” पर उंगली उठाने वालों की उंगलियां काट देनी चाहिए: नवनीत राणा

“धर्म ध्वज” पर उंगली उठाने वालों की उंगलियां काट देनी चाहिए: नवनीत राणा

अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से ऐसा बयान देती दिख रही हैं, जिसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। कार्यक्रम में उन्होंने धर्म ध्वज और राजनीतिक एकता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

क्या बोलीं नवनीत राणा?
महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा- “जो भी धर्म ध्वज की तरफ उंगली उठेगी उसकी उंगली काट देनी चाहिए।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि “एक सभा में उन्होंने कहा था कि- बंटोगे तो कटोगे, इस बार ना बंटेंगे न कटेंगे, एक भी रहेंगे और सेफ भी रहेंगे।” नवनीत राणा ने आगे कहा कि जो भी धर्म ध्वज की तरफ उंगली उठेगी, उसकी उंगली काट देनी चाहिए।

अमरावती की इस सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में धर्म ध्वज स्थापित करने की बात का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इस कदम को लेकर पाकिस्तान की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री के इरादों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। राणा ने कहा कि ऐसी बाहरी प्रतिक्रियाओं के प्रति भारत की जनता को सतर्क रहना चाहिए और देश की एकता को प्राथमिकता देनी चाहिए।

नवनीत राणा के इस बयान को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरम हो गया है। विपक्षी दल जहां इस बयान पर आलोचना कर रहे हैं, वहीं उनकी पार्टी के कुछ स्थानीय समर्थक इसे उनके दृढ़ रुख के तौर पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर तीखी बहस जारी है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *