इस बार यह तय है कि, नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं: राहुल गांधी

इस बार यह तय है कि, नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पटना साहिब के पार्टी प्रत्याशी अंशुल अविजित के समर्थन में बख्तियारपुर में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस बार तय है कि नरेंद्र मोदी जी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा अगर जीत गई तो संविधान फाड़कर फेंक देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में कोई शक्ति संविधान को छू भी नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों की लिस्ट बनाएगी। करोड़ों महिलाओं के नाम इस लिस्ट में होंगे। 5 जुलाई को इन करोड़ों महिलाओं के अकाउंट में हम 8,500 रुपए डालेंगे, यानी साल में एक लाख रुपए हम देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आशा और आंगनबाड़ी में काम करने वालों का मानदेय दोगुना किया जाएगा। मैंने पता किया है कि देश में सरकारी नौकरी के 30 लाख पद खाली हैं, हमारी योजना इन सभी पदों को भरने की है।

पिछली सरकार जिस तरह मनरेगा लाई थी, उसी तरह हमारी सरकार स्नातक, डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले युवाओं को पहली नौकरी देगी। किसानों की आमदनी भी हम दोगुनी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के एक इंटरव्यू को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि अब वे कहते हैं कि बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं लेता, परमात्मा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही पहला काम अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़े में डालने का होगा।उन्होंने इसे सरकार की थोपी हुई योजना बताते हुए कहा कि आर्मी भी ऐसी योजना नहीं चाहती। इंडिया गठबंधन दो तरीके के शहीद नहीं चाहता है। जवानों को मजदूर बना दिया गया है। यह संविधान है तभी किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों को हक मिल रहा है। इसके समाप्त होते ही इनका अधिकार छीन लिया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “अग्निवीर में इन्होंने हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूर बनाया है। हम अग्निवीर को रद्द करेंगे और पहले जो व्यवस्था थी वो लागू करेंगे। हिन्दुस्तान का हर युवा जानता है कि अग्निवीर का मतलब हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूर बनाना है।

popular post

सऊदी समर्थित लड़ाकों के भागने के बाद हेस शहर में अंसारुल्लाह बलों का प्रवेश

सऊदी समर्थित लड़ाकों के भागने के बाद हेस शहर में अंसारुल्लाह बलों का प्रवेश यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *