ये नया भारत है, किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं: पीएम मोदी

ये नया भारत है, किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पाकिस्तान, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर कड़े संदेश दिए। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने भारत की बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।

पीएम मोदी ने महाराजा भोज के शौर्य और महर्षि दधिचि के त्याग का उल्लेख करते हुए कहा कि, यही परंपरा हमें राष्ट्र गौरव और सुरक्षा के लिए दृढ़ रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने दावा किया कि, भारतीय जवानों ने पलभर में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और हाल ही में एक पाकिस्तानी आतंकी का ‘रो-रोकर बयान’ इसका सबूत है।

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की परमाणु धमकियों पर भी तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘यह नया भारत है, जो किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं। यह नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है।’’ पीएम मोदी ने इस मौके पर 17 सितंबर को इतिहास से जोड़ते हुए कहा कि, इसी दिन सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते हैदराबाद को विलय कर भारत का गौरव पुनः स्थापित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि, दशकों तक इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भुला दिया गया, लेकिन उनकी सरकार ने इसे अमर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि, विश्वकर्मा जयंती के दिन धार में हुए इस शुभारंभ से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई दिशा मिलेगी, किसानों को उचित मूल्य और युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि, यह परियोजना केवल धार की नहीं बल्कि पूरे देश की माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा, औद्योगिक प्रगति और नारी शक्ति को एक सूत्र में पिरोते हुए कहा कि देश की प्राथमिकता मां भारती की सुरक्षा और नागरिकों का सम्मान है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार जताया और देशवासियों को नए औद्योगिक उपक्रमों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस तरह प्रधानमंत्री का धार दौरा जन्मदिन के अवसर पर राजनीतिक संदेश, औद्योगिक विकास और ऐतिहासिक प्रसंगों का संगम साबित हुआ।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *