मुआवजा’ और ‘बीमा’ में फर्क है, शहीद अग्निवीर अजय कुमार जी के परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिला है: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया है कि पंजाब के ‘शहीद अग्निवीर’ अजय कुमार के परिवार को केंद्र की मोदी सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी वो उन्हें नहीं मिली। राहुल गांधी ने कहा सरकार ने अजय के परिवार को केवल बीमा राशि दी है, और जहां तक मैं समझता हूं मुआवजा और बीमा में फर्क होता है।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर कर कहा, शहीद अग्निवीर अजय कुमार जी के परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला है। राहुल ने कहा कि मुआवजे और बीमा में फर्क होता है तथा शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा, सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी, वो नहीं मिली है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, “देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर किया जाना चाहिए पर मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। सरकार कुछ भी कहे, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उठाता रहूंगा। INDIA गठबंधन सेना को कभी कमज़ोर नहीं होने देगा।
शहीद अग्निवीर अजय कुमार जी के परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई Compensation नहीं मिला है। ‘Compensation’ और ‘Insurance’ में फर्क होता है, शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है।
अजय कुमार के परिवार के सदस्यों ने सरकार से अग्निवीर योजना को बंद करने की मांग की है। अग्निवीर कुमार की बहन ने पूछा, “मेरे भाई ने चार साल की नौकरी के लिए अपनी जान दे दी. जबकि सरकार 1 करोड़ रुपये देने का वादा करती है, क्या कोई परिवार उसके बिना केवल इतनी रकम पर जीवित रह सकता है?”


popular post
अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी ने तेल अवीव में यूएस एम्बेसडर के पोस्ट का विरोध किया
अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी ने तेल अवीव में यूएस एम्बेसडर के पोस्ट का विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा