जिसे गुजरात से भगाया गया, वो आज देश का गृहमंत्री है: शरद पवार

जिसे गुजरात से भगाया गया, वो आज देश का गृहमंत्री है: शरद पवार

महाराष्ट्र: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा एनसीपी प्रमुख शरद पवार को “राजनीति में भ्रष्टाचार का सरगना” कहे जाने के कुछ दिनों बाद पवार ने शाह पर पलटवार किया है। शरद पवार ने कहा कि यह अजीब है कि जिस व्यक्ति को सर्वोच्च न्यायालय ने गुजरात से बाहर कर दिया हो, वह देश में इतने महत्वपूर्ण मंत्रालय का नेतृत्व कर रहा है। शरद पवार ने कहा- “कुछ दिन पहले, गृहमंत्री अमित शाह ने मुझ पर हमला किया और मुझे कुछ बातें कही। उन्होंने मुझे ‘देश के सभी भ्रष्ट लोगों का कमांडर’ कहा। अजीब बात है कि गृह मंत्री एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने गुजरात के कानून का दुरुपयोग किया और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गुजरात से तड़ीपार कर दिया।”

शरद पवार ने कहा, हमें सोचना चाहिए कि हम किस ओर जा रहे हैं। जिन लोगों के हाथों में मैं हूं, वे जिस तरह से गलत रास्ते पर जा रहे हैं, हमें इस पर विचार करना चाहिए, अन्यथा वे 100 प्रतिशत देश को गलत रास्ते पर ले जाएंगे। हमें इस पर ध्यान देना होगा।” अमित शाह को सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में 2010 में दो साल के लिए राज्य से बाहर कर दिया गया था। बाद में 2014 में उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया। हमें इस पर विचार करना चाहिए; वरना मुझे 100% विश्वास है कि वे देश को गलत रास्ते पर ले जायेंगे। हमें इस पर ध्यान देना चाहिए।”

इससे पहले अमित शाह ने विपक्षी नेता और एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार पर उनके गृह जिले पुणे में तीखा हमला करते हुए उन्हें देश के भ्रष्ट लोगों का सरगना बताया था। इससे पहले अमित शाह ने विपक्षी नेता और एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार पर उनके गृह जिले पुणे में तीखा हमला करते हुए उन्हें देश के भ्रष्ट लोगों का सरगना बताया था। उन्होंने कहा, “विपक्ष हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है, लेकिन भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरगना शरद पवार हैं। शरद पवार ने इस पर पलटवार किया है।

बता दें कि, 2010 में, गुजरात के भाजपा नेता अमित शाह को सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले के सिलसिले में उनके गृह राज्य से दो साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। 2014 में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। 2014 में केंद्र की सत्ता में भाजपा आ चुकी थी। नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमित शाह को हत्या आरोपी कह चुके हैं, जिस पर उन्हें सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। अमित शाह गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में गृह मंत्री थे। उस समय उन पर कई आरोप लगे थे।

popular post

यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज का आदेश दिया

यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज का आदेश दिया ज्योतिष

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *