सरमा जिस पार्टी से आते हैं वो हमास से कम नहीं है: राउत

सरमा जिस पार्टी से आते हैं वो हमास से कम नहीं है: राउत

इजराइल-हमास की जंग में भारतीय नेता दो धरों में बंटे हुए हैं। यहां भी पक्ष और विपक्ष है। बीजेपी नेता खुले तौर पर इजराइल को समर्थन दे रहे हैं तो विवक्षी नेता तर्क के आधार पर फिलिस्तीन के पक्ष में नजर आते हैं। इस बीच मुंबई में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी शिवसेना के सांसद संजय राउत ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “सरमा जिस पार्टी से आते हैं वो हमास से कम नहीं है।

संजय राउत ने कहा कि, “उन्हें पहले इतिहास पढ़ना और समझना चाहिए। वो बीजेपी में हैं तो उन्हें फिलिस्तीन-इजराइल के बारे में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की क्या भूमिका रही है उन्हें जानना चाहिए। बीते दिनों पूर्व प्रधानमंत्री की एक वीडियो क्लिप खासा चर्चा में रही है, जिसमें वह इजराइल को आक्रमणकारी बता रहे हैं।

पूर्व पीएम सीधे तौर पर इजराइल को अरबों की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया था और कहा था कि इजराइलियों को अरबों की कब्जे वाली जमीन खाली करनी होगी। सोशल मीडिया पर वाजपेयी के वीडियो क्लिप को बड़े स्तर शेयर किया गया और ताजा युद्ध पर भारतीय नेताओं के स्टैंड की आलोचना की गई।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इन दिनों इजराइल के विरोधियों को निशाने पर लिए हुए हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल एनसीपी चीफ शरद पवार की भी उन्होंने आलोचना की। बुजुर्ग पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमास हमले पर बयान की आलोचना की थी। इसपर सीएम सरमान ने कहा, “बोल तो ऐसे रहे हैं जैसे अपनी बेटी सुप्रिया को हमास के साथ गाजा में लड़ने भेज रहे हैं।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, “यह एक मानवीय संकट है और वे इसका घरेलू फायदा उठाना चाहते हैं। आप एक बार रिविजट करिए कि फिलिस्तीन को लेकर देश का क्या नजरिया रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “हिमंत बिस्वा सरमा वही शख्स है जिसके खिलाफ ये लोग (भाजपा) पानी पीकर जांच करते थे। जब से वह भाजपा में शामिल हुए हैं उनके खिलाफ जांच रुक गई है

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *